ओडिशा के मुख्यमंत्री का ऐलान, ओडिशा के राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 06:31:22pm Television

ओडिशा के मुख्यमंत्री का ऐलान, ओडिशा के राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

हॉकी स्टेडियम

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम राउरकेला में बनाया जाएगा और यह साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी भी करेगा। स्टेडियम में 20 हज़ार दर्शक बैठकर के मैच देख सकेंगे।

इस जानकारी को ओडिशा के मुख्यमंत्री बवीन पटनायक ने अपने वीडियो संदेश में साझा करते हुए कहा कि, हमने पहले ही घोषणा की है कि ओडिशा एक बार फिर 2023 में पुरुष हॉकी विश्वकप का मेजबान होगा। हम राउरकेला में 20 हज़ार की छमता वाला एक नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाएंगे। स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह विश्व में हॉकी के सर्वश्रेष्ट स्थल के रूप में उभरेगा।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर, राउरकेला और सुंदरगढ़ में खेले जाएंगे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार, यह स्टेडियम बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय के 15 एकड़ के परिसर में बनाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events