आलोचना के बाद झुका Whatsapp, अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 01:44:29pm Television

आलोचना के बाद झुका Whatsapp, अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित

प्राइवेसी पॉलिसी

फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के विवादों में घिरा हुआ है। इस बीच व्हाट्सऐप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है कि, यूजर्स के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण वो अपने प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्थगित कर रहा है।

आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, 8 फरवरी को किसी को भी अपना अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सऐप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को सही करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं।
इससे पहले व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सफाई दी थी कि, यूजर्स के निजी चैट इससे प्रभावित नहीं होंगे। नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। यूजर्स की चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। हालाँकि, जब इसका भी कोई खास असर होता हुआ नहीं दिखा तो व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्थगित करने का फैसला लिया।
बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की गयी है।

वैसे व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का फायदा दूसरे ऐप्स को खूब हो रहा हैं। यूजर्स व्हाट्सऐप के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें सिग्नल ऐप को खूब डाउनलोड किया जा रहा है। शायद यही वजह है कि, सिग्नल ऐप एप्पल स्टोर पर व्हाट्सऐप को पीछे करके भारत में फ्री ऐप में शीर्ष पर आ गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events