नहीं रहे भजन सम्राट 'नरेंद्र चंचल' - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 06:49:01pm Television

नहीं रहे भजन सम्राट ‘नरेंद्र चंचल’

नरेंद्र चंचल

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि, आज यानी शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी। नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे।
आपको बता दें कि, नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बॉबी, बेनाम और रोटी कपडा और माकन जैसी कई फिल्मों में गाने गाये थे। उनको फिल्म अवतार के गाये गाने ‘चलो बुलावा आया है’ से रातों रात काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events