ऐमाजोन अलेक्सा में आया 'लाइव ट्रांसलेशन' फीचर - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 04:00:35pm Television

ऐमाजोन अलेक्सा में आया ‘लाइव ट्रांसलेशन’ फीचर

लाइव ट्रांसलेशन

ऐमाजोन के वॉइस असिस्टेंट सिस्टम ऐमाजोन अलेक्सा में नया फीचर लाइव ट्रांसलेशन आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पांच से अधिक भाषाओं का अनुवाद कर सकेंगे। आपको बता दें कि यह फीचर दो अलग-अलग भाषा बोलने वालों के बीच की बातचीत को आसान करने के लिए वॉइस बेस्ड लाइव ट्रांसलेशन प्रदान करता है।
आपको बता दें कि इस फीचर में अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, ब्राज़ील, पुर्तगाली, हिंदी और इटालियन भाषा का सपोर्ट मिलेगा।
इस फीचर से यूजर्स अलेक्सा को अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करने को कह सकेंगे। यूजर्स किसी भी भाषा में बोलेंगे तो अलेक्सा ऑटोमेटिकली उसे पहचान लेगा कि कौन सी भाषा बोली जा रही है।
इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को अलेक्सा को अलेक्सा ट्रांसलेट हिंदी या फिर अन्य किसी भाषा का कमांड देना होगा। इसके बाद यूजर्स जिस किसी भी भाषा में बोलेगा अलेक्सा उसे पहचान करके हिंदी या जिस भाषा के लिए आपने अलेक्सा को कमांड दिया होगा, उसमे अलेक्सा अनुवाद कर देगा। इस बंद करने के लिए आपको अलेक्सा को कमांड देना होगा अलेक्सा स्टॉप।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events