'हेलो चार्ली' का ट्रेलर हुआ जारी - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Go Back
4 years ago 04:53:09pm Television

‘हेलो चार्ली’ का ट्रेलर हुआ जारी

New Delhi, 22-March-2021, By IBW Team

हेलो चार्ली

ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो ने ‘हेलो चार्ली‘ का आधिकारिक ट्रेलर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है। फिल्म हेलो चार्ली में आदर जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, इलनाज नौरोजी, दर्शन जरीवाला, राजपाल यादव, गिरीश कुलकर्णी और सिद्धांत कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को पंकज सारस्वत डायरेक्ट कर रहे है।

जारी किये गए ट्रेलर के अनुसार, यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें गोरिल्ला और आदर जैन की कैमेस्ट्री देखने ही लायक है। बाकी आदर जैन की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती हैं, इसका पता तो फिल्म के प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के बाद चल ही जाएगा।

बता दें कि हेलो चार्ली 9 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events