नए रूप में आया 'टीवी 9 मराठी' - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 02:29:43pm Television

नए रूप में आया ‘टीवी 9 मराठी’

tv9 marathi

मराठी न्यूज़ चैनल टीवी 9 मराठी’ नए रूप में सामने आया है। टीवी 9 मराठी के लोगो के साथ ‘कालजी हित महाराष्ट्रचं’ लिखा है, जिसका मतलब है ‘दर्शकों की चिंता और महारष्ट्र के हित में’।
आपको बता दें कि, मराठी न्यूज़ चैनल जनवरी 2021 में अपनी 12वीं वर्षगाठ मना रहा है और शुरूआती वर्षों में महाराष्ट्र के पसंदीदा मराठी न्यूज़ चैनल बनने के दौरान मुंबई केंद्रित चैनल से विकसित हुआ है। टीवी 9 मराठी महारष्ट्र की ख़बरों के साथ-साथ सभी जरुरी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर करता है। प्राइम टाइम में टीवी 9 मराठी नंबर वन मराठी न्यूज़ चैनल है।

टीवी 9 मराठी ने नए रूप में आने के साथ ही अपने प्रोग्रामों को भी रिवाइज किया है। टीवी 9 मराठी के प्रोग्रामों की बात करें तो इसमें सुबह 7 बजे ‘गुड मॉर्निंग महाराष्ट्र’, शाम 4 बजे ‘अखाडा’, शाम 7 बजे ‘देश महारष्ट्र’, रात 8 बजे ‘8 pm स्पेशल रिपोर्ट’, रात 9 बजे ‘टॉप 9’ शामिल है। इसके अलावा रात 10 बजे ‘अच्छी बात’, इसमें पुरे दिन भर का हाल पता चल जाएगा।
चैनल के नए रूप को लेकर के टीवी 9 नेटवर्क के सीईओ बरुण दास ने कहा कि, सभी बिजनेस को ग्राहकों के हित के अनुसार खुद को विकसित करने की जरुरत होती है। टीवी 9 मराठी, पिछले 12 वर्षों से राज्य के दर्शकों की पसंद के रूप में उभरा है। नए रूप में यह महाराष्ट्र के गौरव में मजबूती से निहित है और राज्य की प्रगति के लिए एक पिच बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events