40 लाख से अधिक यूजरों ने FAU-G गेम का रजिस्ट्रेशन किया - Indian Broadcasting World
SUBSCRIBE
JOBS
Custom Image
Go Back
4 years ago 04:17:36pm Television

40 लाख से अधिक यूजरों ने FAU-G गेम का रजिस्ट्रेशन किया

FAU-G

मेड इन इंडिया FAU-G गेम पर 40 लाख से अधिक यूजरों ने रजिस्टर कर लिया हैं। आपको बता दें कि, अभी गेम का रजिस्ट्रेशन सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर ही किया जा रहा है। इस बात की जानकारी इस स्वदेशी गेम को डेवलप करने वाली कंपनी एन कोर गेम्स ने दी है।
एन कोर गेम्स के को फाउंडर विशाल गोंड ने कहा कि , गूगल प्ले स्टोर पर FAUG गेम को अभी तक 40 लाख रजिस्ट्रेशन मिले हैं। बता दें कि, 30 नवंबर को गूगल प्ले स्टोर पर FAU -G उपलब्ध हो गया था। FAU-G एक मल्टीप्लयेर गेम है। एप्पल ऐप स्टोर पर FAU-G अभी तक उपलब्ध नहीं है।
बता दें कि, इस गेम के जरिए होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। भारत के वीर सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है, जिसकी स्थापना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से की गयी है।

मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों को आधार माने तो FAUG गेम की लॉन्चिंग 26 जनवरी को होने वाली है। हालंकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी की ओर से नहीं की गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Our Events